Article
MCD चुनाव :- लगभग तीन महीने बाद मिली दिल्ली को मेयर !
24 Feb 2023
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच तीन महीने तक चली खींच तान के बाद AAP अपना मेयर बनाने में सफल रही। दिल्ली नगर निगम में परिसीमन के बाद सीटों की कुल संख्या 250 थी, जिसमें AAP 134, भाजपा 104, कांग्रेस 9 और 3 निर्दलीयों ने जीत हासिल की थी।
मेयर पद के चुनाव -
आपको बता दें दिल्ली में मेयर पद के चुनाव के लिए यह तीसरी कोशिश थी, इससे पहले दो बार कोशिश असफल रही थी। आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिस पर शीर्ष अदालत ने सुनवाई की और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को आदेश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द दिल्ली में मेयर का चुनाव संपन्न कराए। LG ने एक नोटिफिकेशन निकाल कर 22 फ़रवरी को चुनाव की तारीख तय की थी।


चुनाव में भाजपा का सत्ता मोह-
15 सालों से MCD की सत्ता में काबिज़ रही भाजपा, इस बार फिर जोड़-तोड़ से सरकार बनाने के कोशिश में थी लेकिन सफल ना हो पाई। MCD में बहुमत के लिए 126 सीटों की जरूरत थी और भाजपा के खाते में महज 104 सीटें ही आई। फिर भी भाजपा सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा थी।
AAP के एक पार्षद ने छोड़ी पार्टी-
24 फ़रवरी MCD में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव से ठीक पहले बवाना वार्ड संख्या-30 से AAP पार्षद पवन सहरावत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इसकी जानकारी दिल्ली बीजेपी की ओर से ट्वीट कर दी।

बताया गया कि दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP पार्षद पवन सहरावत ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
यह भी पढ़ें :- https://www.molitics.in/article/1095/haryana-budget-presented-in-amrit-kaal-opposition-angry