Article
E20 नीति विवाद बढ़ा, गडकरी-पुरी के इस्तीफे की मांग तेज।
28 Jul 2026
E20 नीति विवाद: E20 पेट्रोल नीति पर सियासी घमासान
E20 नीति विवाद: नीट (NEET-UG) पेपर लीक मामले के बाद अब E20 (इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल नीति को लेकर देश में राजनीतिक और सामाजिक विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी (AAP), दिल्ली के परिवहन संगठनों और कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने E20 नीति के खिलाफ एक व्यापक जन-अभियान का ऐलान करते हुए कहा है कि इस नीति को वापस लेने के लिए 2 लाख से अधिक लोगों ने ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं।
टाउनहॉल का आयोजन और विरोध प्रदर्शन
E20 नीति विवाद: 1 अगस्त को 'टाउनहॉल' की बैठक में केजरीवाल ने दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 'National Town Hall Against E20' का आयोजन करने की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों, वाहन मालिकों और प्रभावित लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
इसके साथ ही, 4 अगस्त को दिल्ली टैक्सिस एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट के नेतृत्व में एक संसद मार्च आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सरकार को E20 नीति के खिलाफ जागरूक करना है।
कांग्रेस की इस्तीफे की मांग
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश के 35 करोड़ से अधिक वाहन मालिकों की चिंताओं को नजरअंदाज कर रही है।
अजय राय ने ईंधन में मिलावट और इंजन को होने वाले नुकसान के लिए सरकार की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है, साथ ही E85 और E100 ईंधन नीति की दिशा में बढ़ने के कदम की भी आलोचना की है।
गडकरी का स्पष्टीकरण और अदालत का रुख
E20 नीति विवाद: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने E20 नीति के माध्यम से अपने या अपने परिवार के लिए आर्थिक लाभ कमाने के आरोपों का कड़ा खंडन किया है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति सरकार का सामूहिक निर्णय है।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने गडकरी को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर मानहानिकारक सामग्री और फर्जी वीडियो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अनुमति दी है। गडकरी ने आलोचकों को चुनौती दी है कि वे एक भी वाहन का नाम बताएं जिसका इंजन E20 पेट्रोल के कारण खराब हुआ हो।
Read This Also:- CJP आंदोलन में पैलेट गन पर सवाल, पुलिस कार्रवाई की जांच शुरू