Article

पेपर लीक पर एक्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाएंगे पीएम मोदी

 23 Jul 2026

पेपर लीक पर एक्शन: पीएम मोदी का बयान

पेपर लीक पर एक्शन: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों में कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संदर्भ में दोषियों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने यह घोषणा अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट के माध्यम से की।


उन्होंने लिखा, "युवाओं के हित और भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी पेपर लीक मामलों में दोषियों को शीघ्र कठोर दंड देने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।"


धरने का हालात और प्रदर्शन

पेपर लीक पर एक्शन: यह बयान उस समय आया है जब 20 जुलाई को 'संसद चलो' मार्च के बाद प्रदर्शनकारी लगातार तीसरे दिन जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर बढ़ने से रोकने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। सीजेपी ने पुलिस पर अत्यधिक बल प्रयोग का आरोप लगाया है, जबकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था तोड़ने की कोशिश के बाद कार्रवाई की गई।


इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया और संसद में हंगामा किया। छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए प्रदर्शन किया। इस बीच, केंद्र ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ बातचीत करने की पहल की है।


सोनम वांगचुक की स्थिति

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बुधवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कोई बल प्रयोग नहीं करेगी और न ही उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, तो वह अपना आमरण अनशन समाप्त कर देंगे। उन्होंने बताया कि उनके अनशन के 25वें दिन उनका वजन लगभग 11 किलोग्राम कम हो गया है, लेकिन वह अपने काम पर लौटने के लिए तैयार हैं।


गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से जारी एक वीडियो संदेश में वांगचुक ने कहा, "मैं अब भी ज़िंदा हूं। मेरा वजन घट गया है, लेकिन मैं ठीक हूं।"


Read This Also:- लाठीचार्ज पर विरोध: एससीबीए ने छात्रों की सुरक्षा मांगी जल्द।