Akhilesh Yadav Allegation: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से ठीक पहले इस परियोजना को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने दावा किया कि करीब 4,700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ यह एक्सप्रेसवे उद्घाटन से पहले ही धंस गया है। उनके इस आरोप के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इसे पूरी तरह से निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है।
सरकारी कार्यक्रम के अनुसार, 13 जुलाई को उन्नाव में केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
Akhilesh Yadav Allegation: सरकार पर साधा निशाना
Lucknow Kanpur Expressway
: Akhilesh Yadav ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए BJP सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि एक्सप्रेसवे लोगों को सुरक्षित और तेज यात्रा देने के लिए बनाए जाते हैं, न कि सफर के दौरान लोगों को भगवान का नाम लेने पर मजबूर करने के लिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि 4,700 करोड़ रुपये की लागत से बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन से पहले ही धंस गया है। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र की एक अन्य सड़क परियोजना का भी जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी BJP सरकार के दौरान बनी महंगी परियोजना बदहाल हो गई।
Akhilesh ने सवाल उठाया कि क्या BJP शासित राज्यों में भ्रष्टाचार की होड़ लगी हुई है और क्या इन परियोजनाओं की Designing में भी गंभीर खामियां हैं।
यात्रा समय और निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Expressway Collapse Claim: सपा प्रमुख ने कहा कि दो शहरों के बीच की यात्रा भले कम समय में पूरी हो जाए, लेकिन एक्सप्रेसवे से शहर में प्रवेश करने में ही अधिक समय लग सकता है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि आखिर यह परियोजना आम जनता की सुविधा के लिए बनाई गई है या फिर कुछ ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए।
उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के कारण सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होती है, तो तेज रफ्तार का कोई महत्व नहीं रह जाता। सुरक्षित यात्रा ही किसी एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।
BJP और NHAI ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
Akhilesh Yadav के आरोपों पर BJP ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्नाव के BJP जिला अध्यक्ष Anurag Awasthi ने कहा कि विपक्ष विकास कार्यों को लेकर बेवजह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। उनके मुताबिक, यदि कहीं कोई मामूली तकनीकी में कमी होती भी है तो संबंधित एजेंसी उसे समय रहते ठीक कर देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्घाटन से पहले इस तरह के बयान केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश हैं।
वहीं, NHAI के परियोजना निदेशक Nakul Prakash Verma ने भी स्पष्ट किया कि एक्सप्रेसवे का कोई हिस्सा नहीं धंसा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जिन तस्वीरों को साझा किया जा रहा है, वे मुख्य एक्सप्रेसवे की नहीं बल्कि सड़क किनारे की मिट्टी की हैं, जहां नियमित रखरखाव का कार्य किया गया था।
14 जुलाई से आम जनता के लिए खुलेगा एक्सप्रेसवे
NHAI के अनुसार, संबंधित स्थान की मरम्मत पूरी कर दी गई है और इससे एक्सप्रेसवे की मजबूती या यातायात सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा है। Akhilesh Yadav के Allegation पर प्राधिकरण ने कहा कि सोशल मीडिया पर किए गए धंसने के दावे तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं। NHAI का कहना है कि सभी तकनीकी मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा किया गया है और एक्सप्रेसवे 14 जुलाई सुबह 8 बजे से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद सड़क की वास्तविक स्थिति का आकलन जनता स्वयं कर सकेगी।
Read This Also:- Ashutosh Tiwari BJP: नई भूमिका की चर्चा, बढ़ा सियासी कद