Article
Charanjeet Singh Channi से मिलेंगे भूपेश बघेल, सुलह की कोशिश तेज
11 Jul 2026
Charanjeet Singh Channi: पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान को खतम करने के लिए पार्टी नेतृत्व ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में 11 जुलाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और पंजाब प्रभारी Bhupesh Baghel, पूर्व मुख्यमंत्री Charanjeet Singh Channi के गुट के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस बैठक को पार्टी के भीतर चल रहे मतभेदों को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि यह बैठक कांग्रेस भवन में आयोजित नहीं होगी। इसके बजाय चंडीगढ़ के सेक्टर-4 स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री और विधायक Rana Gurjit Singh के आवास पर बातचीत होगी। बताया जा रहा है कि बैठक के स्थान और स्वरूप को लेकर चन्नी-रंधावा गुट की ओर से दो प्रमुख शर्तें रखी गई थीं, जिन्हें पार्टी नेतृत्व ने स्वीकार कर लिया है।
Charanjeet Singh Channi: राजा वडिंग बैठक में शामिल नहीं होंगे
Punjab Congress Crisis: इस बैठक की सबसे अहम बात यह है कि पंजाब कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष Amarinder Singh Raja Wading इसमें शामिल नहीं होंगे। हालांकि, वडिंग ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर किसी तरह की नाराजगी या असहमति जाहिर नहीं की है।
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिनों में सभी नेता एक साथ दिखाई देंगे। वडिंग के मुताबिक, पंजाब प्रभारी Bhupesh Baghel ने पहले ही उन्हें जानकारी दे दी थी कि शनिवार को अलग-अलग नेताओं और गुटों के साथ अलग-अलग बैठकें तय की गई हैं।
जब उनसे यह पूछा गया कि क्या चन्नी खेमे ने उनके बैठक में शामिल न होने की शर्त रखी थी, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें ऐसी किसी मांग की जानकारी नहीं है। उन्होंने दोहराया कि उन्हें पार्टी के किसी भी नेता से कोई शिकायत नहीं है और कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।
स्वीकार्यता पर उठे सवालों का जवाब दिया
राजा वडिंग ने उन अटकलों को भी खारिज किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वीकार नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि यदि Charanjeet Singh Channi समेत किसी भी वरिष्ठ नेता ने उनके खिलाफ ऐसा बयान दिया हो तो उसका नाम बताया जाए।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, वरिष्ठ नेता अरुणा चौधरी और प्रताप सिंह बाजवा का नाम लेते हुए कहा कि इनमें से किसी ने भी उनके नेतृत्व पर सवाल नहीं उठाया है।
सुप्रिया श्रीनेत ने भी गुटबाजी की खबरों को बेबुनियाद बताया
उधर, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुप्रिया श्रीनेत ने Charanjeet Singh Channi को लेकर चल रही अटकलों के बीच पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाओं को खारिज किया। उनका कहना है कि चुनाव के समय पूरी पार्टी एकजुट होकर मैदान में उतरेगी और कांग्रेस सरकार बनाने में सफल होगी।
उन्होंने कहा कि राजनीति में हर नेता की अपनी महत्वाकांक्षाएं होती हैं और कई बार विचारों में मतभेद भी सामने आते हैं। लेकिन ऐसे मतभेद स्थायी नहीं होते। श्रीनेत के मुताबिक, पार्टी के सभी नेता अंततः एक मंच पर आ जाते हैं क्योंकि उनका साझा उद्देश्य पंजाब के विकास और कांग्रेस को मजबूत करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य की जनता कांग्रेस को ही प्रदेश को प्रगति की राह पर ले जाने वाली पार्टी मानती है।