Article

Qatar Factory Explosion: 12 भारतीयों की मौत, कई घायल हुए

 23 Jun 2026

Qatar Factory Explosion: कतर के रास लाफान Industrial City में स्थित एक गैस सुविधा केंद्र में हुए भीषण विस्फोट ने कई देशों के परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस दर्दनाक हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 12 भारतीय नागरिक और 1 पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं। यह घटना रविवार शाम उस समय हुई जब Barzan Local Gas Supply Facility में ऑपरेशन शुरू किया जा रहा था। 


कतर के अधिकारियों के अनुसार, यह विस्फोट अचानक हुई तकनीकी खराबी के कारण हुआ, जिसने कुछ ही पलों में स्थिति को गंभीर बना दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत आपातकालीन टीमों को रवाना किया गया।

Qatar Factory Explosion: 66 लोग घायल, कई देशों के नागरिक प्रभावित 

इस दुर्घटना में कुल 66 लोग घायल हुए हैं। घायलों में भारतीय, पाकिस्तानी, बांग्लादेशी, केन्याई, घानाई, तंजानियाई, नाइजीरियाई और नेपाली नागरिक शामिल हैं। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उन्हें कतर के विभिन्न मेडिकल सेंटरों में बेहतर इलाज दिया जा रहा है। कतर प्रशासन ने कहा है कि आपातकालीन टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह के रिसाव या पर्यावरणीय खतरे की पुष्टि नहीं हुई है।

भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय की सक्रियता 

Jaishankar Condolence Statementहादसे के बाद भारतीय दूतावास ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। दूतावास ने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण हादसा' बताते हुए कहा कि इस कठिन समय में वह कतर सरकार और वहां के लोगों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी करते हुए कहा कि वह लगातार कतर प्रशासन के संपर्क में है और प्रभावित भारतीय नागरिकों तथा उनके परिवारों की हर संभव सहायता कर रहा है। इसमें मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की प्रक्रिया भी शामिल है।

विदेश मंत्री S. Jaishankar ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कतर के रास लाफान में हुए इस विस्फोट की खबर अत्यंत दुखद है, जिसमें कई भारतीय नागरिकों की जान गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास लगातार कतर के अधिकारियों के संपर्क में है और प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान की जा रही है।

 

तकनीकी खराबी बनी हादसे की वजह 
कतर के गृह मंत्रालय ने शुरुआती जांच के आधार पर स्पष्ट किया है कि यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ। अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान अचानक आई गड़बड़ी ने विस्फोट को जन्म दिया, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। यह घटना, जिसे Qatar Factory Explosion कहा जा रहा है, हालांकि, प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि घटना से किसी तरह का गैस रिसाव या बड़ा पर्यावरणीय खतरा उत्पन्न नहीं हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां और जांच टीमें अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

बार्जान फैसिलिटी में हाल ही में शुरू हुआ था उत्पादन

जानकारी के अनुसार, Barzan Local Gas Supply Facility में दिसंबर 2025 से रखरखाव के चलते उत्पादन बंद था। इसे हाल ही में, घटना से मात्र दो दिन पहले ही फिर से शुरू किया गया था। इसी दौरान ऑपरेशन के शुरुआती चरण में यह बड़ा हादसा हो गया। कंपनी QatarEnergy LNG द्वारा संचालित इस सुविधा को रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा जांच और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

कतर सरकार की जांच जारी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता 

कतर के ऊर्जा मंत्री साद बिन श्रीदा अल-काबी ने भी पुष्टि की है कि मृतकों में भारतीय और पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि Qatar Factory Explosion की घटना के हर पहलू से जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जाएगी। कतर सरकार ने कहा है कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा दी जा रही है और स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस हादसे को लेकर चिंता जताई जा रही है क्योंकि इसमें कई देशों के नागरिक प्रभावित हुए हैं।

राहत और जांच दोनों मोर्चों पर काम जारी 

Indian Families Supportरास लाफान में हुआ यह हादसा न केवल कतर बल्कि भारत सहित कई देशों के लिए गहरा दुख लेकर आया है। भारतीय दूतावास और कतर प्रशासन मिलकर राहत कार्यों और जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। जहां एक ओर पीड़ित परिवारों की सहायता पर जोर दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर हादसे के असली कारणों की तह तक पहुंचने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

Read This Also:- Mother-Daughter Honour: समाज में उनकी भूमिका और महत्व पर विशेष चर्चा