
अंबेडकर जयंती पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर PM मोदी का पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को देशभर की माताओं और बहनों के नाम एक खुला पीएम मोदी ने पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए नमन किया। पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता आज भी सभी नागरिकों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
पीएम नरेंद्र मोदी का पत्र
पीएम मोदी ने पत्र के माध्यम से 16 अप्रैल से संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर होने वाली चर्चा और पारित करने के लिए देशवासियों का समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन विधायी संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। पीएम मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि पूरा संसद इस महत्वपूर्ण कदम में सहयोग करेगा।
महिलाओं की योगदान पर प्रकाश
प्रधानमंत्री ने अम्बेडकर जयंती पर संदेश और नारी शक्ति बिल को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में सक्रिय रूप से शामिल हैं, विज्ञान, नवाचार, स्टार्टअप्स, शिक्षा, कला, संगीत, सिनेमा, खेल और समाज सेवा में उनके योगदान प्रेरक हैं। उन्होंने सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स और समाज में सक्रिय महिलाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी सशक्त कर रही हैं।
महिला आरक्षण की आवश्यकता
प्रधानमंत्री ने कहा कि जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी देखते हुए यह आवश्यक है कि उन्हें विधायी संस्थाओं में भी उचित प्रतिनिधित्व मिले। उन्होंने पिछले प्रयासों का उल्लेख किया और कहा कि यह विषय दशकों से चर्चा में है। 2047 में आजादी के 100 साल पूरे होने तक महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करना देश के लिए महत्वपूर्ण है।
विकास में नारी शक्ति का योगदान
पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से नीति निर्माण मजबूत होगा और लोकतंत्र और विकसित भारत की यात्रा और तेज होगी। 2029 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिला आरक्षण लागू होने से लोकतांत्रिक व्यवस्था सशक्त होगी। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे अपने सांसदों को इस ऐतिहासिक सत्र में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
अंतिम संदेश
प्रधानमंत्री ने पत्र के अंत में सभी देशवासियों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दी और उनके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
Read This Also:- बिहार के CM पद की दौड़ में बढ़ी सम्राट चौधरी की संभावनाएं
Read This Also:- बिहार के CM पद की दौड़ में बढ़ी सम्राट चौधरी की संभावनाएं
For all the political updates download our Molitics App :
Click here to Download










