
भगवंत मान का पंजाब में ट्रांसपोर्ट नेटवर्क सुधार योजना
पंजाब में भगवंत मान सरकार ने राज्य के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत कर दी है। वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य में पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पी.आर.टी.सी.) और पनबस दोनों के बेड़े का विस्तार किया जा रहा है। इस योजना के तहत कुल 1,265 नई बसें शामिल की जाएंगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक, भरोसेमंद और सुलभ यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।
भगवंत का ट्रांसपोर्ट सुधार योजना
हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि भगवंत मान सरकार के तहत पी.आर.टी.सी. के बेड़े में 659 नई बसें जोड़ी जाएंगी। इसमें 100 मिनी बसें और 309 अन्य मानक बसें शामिल हैं, जिनके लिए सक्रिय टेंडर प्रक्रिया जारी है। दूसरी ओर, पनबस बेड़े में कुल 606 बसों को शामिल किया जाएगा। इसमें 387 बसें सीधे पनबस के सामान्य बेड़े में जाएंगी, जबकि शेष बसें किलोमीटर स्कीम के तहत जोड़ी जाएंगी।
विशेष सुविधाओं वाली बसें
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजाब परिवहन सुधार और सार्वजनिक परिवहन क्रांति के तहत 19 पनबस वोल्वो बसें और 100 एचवीएसी बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी। इसके अलावा, 100 सामान्य बसें भी किलोमीटर स्कीम के तहत जोड़ी जाएंगी। मंत्री ने बताया कि इस योजना से न केवल यात्रियों के लिए यात्रा आरामदायक होगी, बल्कि संचालन दक्षता और रूट कवरेज में भी सुधार होगा।
रोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा
चीमा ने स्पष्ट किया कि इस पहल का उद्देश्य पंजाब के निवासियों के लिए अधिकतम रोजगार और उद्यमिता के अवसर प्रदान करना है। इस योजना के तहत निजी बस मालिकों को अपने वाहनों को सरकार द्वारा निर्धारित मानकों और सुरक्षा नियमों के अनुसार तैयार करने की अनुमति दी गई है।
परिवहन नेटवर्क आधुनिकीकरण
मंत्री ने कहा कि पी.आर.टी.सी. और पनबस के बेड़े का यह ऐतिहासिक विस्तार पूरे पंजाब में कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। नई बसों के शामिल होने से न केवल यात्रियों की यात्रा सुविधा बेहतर होगी, बल्कि राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
भविष्य की दिशा में कदम
हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि सरकार केवल किलोमीटर स्कीम तक ही सीमित नहीं रहेगी। पी.आर.टी.सी. और पनबस के माध्यम से राज्य के परिवहन ढांचे का व्यापक आधुनिकीकरण लगातार जारी रहेगा। इससे पंजाब के नागरिकों को आधुनिक, सुरक्षित और समय पर सेवा मिलने में मदद मिलेगी।
Read This Also:- नारी शक्ति वंदन: महिलाओं के सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम
Read This Also:- नारी शक्ति वंदन: महिलाओं के सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम
For all the political updates download our Molitics App :
Click here to Download










