उत्तराखंड चुनाव 2027: पुष्कर सिंह धामी होंगे भाजपा के चेहरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि उत्तराखंड चुनाव 2027 मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। नबीन के अनुसार, पार्टी आगामी चुनाव में धामी को ही मुख्य चेहरा बनाकर मैदान में उतरेगी।


उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि धामी सरकार ने राज्य में विकास और सुशासन का मजबूत मॉडल प्रस्तुत किया है और उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले यह प्रदर्शन पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है। नबीन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाई है और दूर-दराज के क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय काम किया है।

उत्तराखंड चुनाव 2027 

भाजपा अध्यक्ष ने अपने बयान कहा कि उत्तराखंड ने हाल के वर्षों में तेजी से विकास किया है। उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य को अपनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन प्रशासनिक सुधार और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार के पैमाने पर देखें तो धामी के नेतृत्व में राज्य ने सकारात्मक प्रगति की है। CM धामी के चेहरे पर ही 2027 का चुनाव लड़ेंगे।

नबीन के अनुसार, धामी सरकार ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया है, जिससे नीतियों का प्रभाव अधिक लोगों तक पहुंचा है। यह मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण पेश करता है।

शीर्ष नेताओं की सराहना

धामी के नेतृत्व की प्रशंसा सिर्फ भाजपा अध्यक्ष तक सीमित नहीं है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून दौरे के दौरान उनके काम की सराहना की थी। वहीं, हल्द्वानी कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें कुशल नेतृत्व क्षमता वाला बताया। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने हरिद्वार दौरे पर राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों की तारीफ करते हुए पार्टी की सफलता की आशा जताई। 

भाजपा के शीर्ष नेताओं के लगातार समर्थन और सकारात्मक बयान स्पष्ट संकेत हैं कि 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी धामी के नेतृत्व में ही उतरने की रणनीति पर काम कर रही है। यह तैयारी चुनावी रणनीति और जनप्रतिस्पर्धा दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

For all the political updates download our Molitics App : Click here to Download