
निशिकांत दुबे का दावा: "मोदी के बिना BJP 150 सीटें भी नहीं जीत पाएगी"
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता की सराहना करते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश में अगले 15-20 वर्षों तक "मोदी युग" बना रहेगा। दुबे ने यह भी कहा कि अगर नरेंद्र मोदी भाजपा का नेतृत्व नहीं करते, तो पार्टी 150 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। दुबे ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तब भाजपा को वोट न देने वाला गरीब तबका भी पार्टी के साथ जुड़ गया। अब भाजपा का वोट बैंक वो वर्ग है, जो पहले कभी भाजपा के साथ नहीं था। इसलिए 2029 का लोकसभा चुनाव भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही लड़ना होगा।
निशिकांत दुबे ने 'पटक पटक के मारेंगे वाले बयान पर क्या कहा?
अपने विवादित बयान 'पटक पटक के मारेंगे' पर निशिकांत दुबे ने सफाई देने के बजाय दोहराया कि वे अपने बयान पर आज भी कायम हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा है। हर राज्य के लोगों को अपनी मातृभूमि से लगाव होता है, लेकिन महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों के साथ हिंसा करना गलत है। अगर महाराष्ट्र भारत का हिस्सा है, तो कोई भी देशवासी वहां बस सकता है।
दुबे ने यह भी कहा कि मुंबई में अब सिर्फ 31-32% मराठी भाषी लोग हैं और छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति उन्होंने सम्मान भी व्यक्त किया।
निशिकांत दुबे ने ऑपरेशन ब्लूस्टार को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सैन्य कार्रवाई की योजना जनवरी-फरवरी 1984 में ही तैयार कर ली गई थी और इसमें ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की सहमति भी ली गई थी। ऑपरेशन ब्लूस्टार के दौरान ब्रिटिश सैन्य अधिकारी अमृतसर में मौजूद थे। अगर हम किसी विदेशी देश की मदद से अपने ही लोगों से लड़ रहे थे, तो फिर हम कैसे समाजवादी देश थे?
दुबे ने कहा कि 2014 के बाद देश में सोशल मीडिया की ताकत बढ़ी है और अब हर नागरिक 'पत्रकार' बन चुका है। पहले पत्रकारिता पर नियंत्रण था, लेकिन अब सब कुछ पारदर्शी हो गया है। पीएम मोदी खुद हर चीज़ पर नजर रखते हैं। जब मैं उनसे मिलता हूं, तो वे मुझे मेरे क्षेत्र की वो जानकारियाँ बताते हैं जो मुझे भी नहीं पता होतीं। इसलिए उनके शासन में कोई 'डीप स्टेट' नहीं चल सकती।
Read This Also: असम हिंसा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार? हिमंता सरमा बोले- राहुल-खड़गे को भेज सकते हैं समन
For all the political updates download our Molitics App :
Click here to Download