PM मोदी ने देश को 3 नए युद्धपोत सौंपे, कहा- ये सभी मेड इन इंडिया, पहली बार बना डिस्ट्रॉयर, फ्रिगेट और सबमरीन एक साथ कमीशन हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अत्याधुनिक वॉरशिप, INS सूरत (डिस्ट्रॉयर), INS नीलगिरि (स्टेल्थ फ्रिगेट), और INS वाघशीर (सबमरीन) को देश को समर्पित किया। इन तीनों वॉरशिप से भारतीय नौसेना की ताकत और भी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 जनवरी को आर्मी डे के रूप में भी मनाया जाता है। आज भारत की समुद्री विरासत और भारतीय नौसेना के गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए भी महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारतीय नौसेना को नई ताकत और दृष्टिकोण दिया था। आज उनकी पावन भूमि पर हम 21वीं सदी की सशक्त भारतीय नौसेना को बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। यह पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, फ्रिगेट और सबमरीन एक साथ कमीशन की जा रही हैं। ये सभी वॉरशिप मेड इन इंडिया हैं।


मोदी के भाषण की खास बातें:

  • भारत मैरीटाइम पावर के रूप में उभर रहा है: उन्होंने कहा कि आज जो वॉरशिप लॉन्च हुई हैं, उनमें यह साफ झलकती है। INS नीलगिरि चोल वंश के सामुद्रिक सामर्थ्य के प्रति समर्पित है, जबकि INS सूरत गुजरात की समुद्री विरासत और उसके पोर्ट से जुड़ी विरासत को दर्शाता है। वहीं, INS वाघशीर उन प्रयासों को आगे बढ़ाता है जो भारत ने पहले ही अपनी पनडुब्बियों के निर्माण के लिए किए थे।

  • भारत का वैश्विक दृष्टिकोण: मोदी ने कहा कि भारत विस्तारवादी नहीं, बल्कि विकासवादी दृष्टिकोण रखता है। उन्होंने कहा कि भारत इंडो-पैसिफिक रीजन को सुरक्षित और खुले रखने के लिए प्रतिबद्ध है। जब समुद्री देशों के विकास की बात आई, तो भारत ने सागर (Securing And Growth for all in the Region) मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भारत पूरी दुनिया को परिवार मानता है और जी-20 में 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' की बात की है।

  • भारतीय नौसेना पर दुनिया का विश्वास बढ़ा है: उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में भारतीय नौसेना ने सैकड़ों जानें बचाई हैं और हजारों करोड़ रुपये के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्गो की सुरक्षा की है। इसके चलते भारत पर विश्व का विश्वास लगातार बढ़ा है।

  • मेक इन इंडिया की सफलता: मोदी ने कहा कि भारतीय नौसेना भी 'मेक इन इंडिया' के मंत्र के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर निर्माण फैक्ट्री की शुरुआत हुई है और यूपी-तमिलनाडु में डिफेंस कॉरिडोर को और गति मिलेगी। 10 वर्षों में भारतीय नौसेना में 33 नए शिप्स और 7 सबमरीन शामिल किए गए हैं, जिनमें से 39 शिप्स भारतीय शिपयार्ड में ही बने हैं।

  • स्वदेशी साजोसामान की ओर ध्यान केंद्रित: मोदी ने कहा कि भारतीय सेना ने 5,000 से ज्यादा ऐसे साजोसामान और उपकरणों की सूची तैयार की है, जिन्हें अब वे विदेशों से नहीं मंगाएंगे। भारतीय सैनिक जब भारतीय साजोसामान के साथ आगे बढ़ता है, तो उसमें आत्मविश्वास भी अलग होता है।

For all the political updates download our Molitics App : Click here to Download
Article