Article
राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्व PM मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया
09 Jun 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने डॉ. सिंह के परिवार के सदस्य से मिलकर उन्हें संवेदनाएं व्यक्त की। अपने शोक संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह जी उन दुर्लभ राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में समान दक्षता से कार्य किया। अपने सार्वजनिक दायित्वों के दौरान उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी विनम्रता, बेदाग राजनीतिक जीवन और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं इस महान नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।"
उपराष्ट्रपति धनखड़ का शोक संदेश
Read This Also:- जब मनमोहन सिंह ने सुषमा स्वराज को शेर-ओ-शायरी में दिया जवाब