Article

सचिन पायलट के समर्थन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगे नारे

 15 Dec 2022

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय मरुधरा में है और इस यात्रा का मकसद भारत को जोड़ने का है, लेकिन सच्चाई ये है कि कांग्रेस को जोड़ना बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरत भी राजस्थान में है क्योंकि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जो जंग चल रही है, वो किसी से छिपी नहीं है। उसी की एक झलक राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में दिखाई दी।


ashok ,sachin and rahul gandhi

 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 12 दिसंबर 2022 के दिन राजस्थान में आठवां दिन रहा। राजस्थान के जिला बूंदी से शुरू हुई यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटी के साथ शामिल हुईं। वही बूंदी-टोंक जिले की सीमा पर राजस्थानियों ने राज्य के राजस्थानी अंदाज में गांधी के परिवार का ज़ोरदार स्वागत किया। इस भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य मकसद नारी शक्ति को दर्शाना है इसलिए इस यात्रा में 12 दिसंबर के दिन सिर्फ महिलाएं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपना जोश ज़ाहिर किया। 


vadra and rahul gandhi

 

इस यात्रा में कुछ समय उपरांत महिला के साथ पुरुष भी यात्रा में शामिल हो गए। जिस समय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सचिन पायलट के समर्थकों के इलाके में पहुंची तो लोगों ने बड़ी संख्या में राहुल की यात्रा में हिस्सा तो लिया लेकिन जिस जोश के साथ सचिन पायलट के समर्थन में नारे लगाए तो उसने फिर राजस्थान में कांग्रेस के अंदर "ऑल इज नॉट वेल" की ओर इशारा कर दिया हैं। 


 

  • यात्रा में नारे कांग्रेस के किसी नेता या कार्यकर्ताओं ने नहीं बल्कि आम जनता ने जो पायलट को पसंद करती है।
  • राहुल गांधी जिस यात्रा को भारत के हित में बताते हुए कर रहे है, उसी यात्रा में जब कांग्रेस के किसी एक नेता के समर्थन में नारे लगने लगे, उसे आप क्या समझेंगे?  
  • नारे लगाए तो क्या कांग्रेस आलाकमान को अब सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तनातनी चलती रही है, उस मामले पर जल्द कोई उचित निर्णय नहीं लेना चाहिए? 
  • अगले साल 2023 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव है और इस चुनाव से पहले इस मामले में निर्णय नहीं किया जाना चाहिए ?

जिसे लेकर राजस्थान में विपक्ष की भूमिका निभा रही बीजेपी लगातार कांग्रेस को घेरती रहती है !!  


यह भी पढ़ें: - https://www.molitics.in/article/1060/country-prime-minister-flout-code-of-conduct-in-gujarat-assembly-elections